हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

रावलपिंडी [ महामीडिया] पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बलूच लिबरेशन आर्मी के हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उसके फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल्ड IED के जरिए निशाना बनाया है। यह हमला हमारी आजादी की लड़ाई का हिस्सा है।  क्वेटा से लगभग 30 किमी मार्गट चौकी के पास सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि दुश्मन के खिलाफ हमारा ऑपरेशन तेजी से जारी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें