कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से

कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से

भोपाल [महामीडिया] कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से 25 अगस्त के बीच होगी। आज शनिवार को आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट खोली जा चुकी है। तीर्थयात्री आवेदन कर सकते हैं। 13 मई 2025 आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इस साल उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते यात्रियों का 15 जत्था कैलाश मानसरोवर जाएगा। 5 जत्थे में 50-50 यात्री उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए मानसरोवर जाएंगे। वहीं 10 जत्थे में 50-50 यात्रियों का ग्रुप सिक्किम से नाथूला होते हुए यात्रा करेगा। कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे वाले तिब्बत में है।  पिछले पांच सालों से चीन कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भारतीयों को इजाजत नहीं दे रहा था। अब 5 साल बाद फिर यात्रा शुरू होने वाली है। कैलाश मानसरोवर हिंदू, बौद्ध, तिब्बती बौन और जैन धर्म  में बेहद पवित्र माना जाता है। यहां स्थित मनानसरोवर झील कैलाश पर्वत के पास स्थित ऊंचाई पर मीठे पानी का झील है। इस जगह को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। तीर्थयात्री इस स्थान की कठिन यात्रा कर मानसरोवर झील तक जाते हैं और कैलाश पर्वत की परिक्रमा करते हैं। केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ लोग ही यहां की यात्रा कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें