दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट

दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट

मुंबई [महा मीडिया] 

स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया।यात्री सोमवार से अपने फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे बिना कोई स्पष्ट कारण बताए दोनों फ्लाइट का शेड्यूल बार-बार बदला गया। दोनों फ्लाइट मंगलवार दोपहर तक उड़ान नहीं भर सकीं।इनमें पहली फ्लाइट, SG 5111 को सोमवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली से उड़ना था और 11:15 बजे दुबई पहुंचना था। वहीं, SG 5105 को रात 10:10 बजे उड़ान भरनी थी और 12:55 बजे दुबई पहुंचना था।

 

सम्बंधित ख़बरें