अंतरिक्ष में युद्ध की सुगबुगाहट

अंतरिक्ष में युद्ध की सुगबुगाहट

मुंबई [महामीडिया] 

अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ऑर्बिट में ऐसे हथियार हैं जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सैनिकों को दुश्मन के हमले से बचाने के लिए किया जा सकता है। यह हथियार आखिर किस तरह के हैं, कितने हैं और इन्हें कब अंतरिक्ष में भेजा गया था इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी। यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका, रूस और चीन के बीच अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ाने की होड़ चल रही है। इससे अंतरिक्ष में हथियारों की दौड़ और तेज होने की आशंका भी बढ़ गई है।

सम्बंधित ख़बरें