आज ऋषि पंचमी पर्व

आज ऋषि पंचमी पर्व

भोपाल [ महा मीडिया] 

आज ऋषि पंचमी व्रत है। यह सौभाग्य बढ़ाने वाला व्रत माना गया है इस तिथि पर सात ऋषियों की पूजा करने से भक्त को सौभाग्य मिलता है और जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों के फल से मुक्ति मिलती है।भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को ऋषि पंचमी कहा जाता है। इस तिथि पर सप्तऋषि कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ की पूजा करने की परंपरा है। ऋषि पंचमी पर स्नान के बाद भगवान के सामने ऋषि पंचमी व्रत के साथ सप्तऋषियों की पूजा करने का संकल्प लेना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें