अधिकारियों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

अधिकारियों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

भोपाल [ महा मीडिया] 

राजधानी के मंत्रालय, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए  एक  नवंबर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य किया जा रहा है । सामान्य प्रशासन विभाग ने अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से इसे शुरू करने की तैयारी की है। पहले सात दिन सिस्टम ट्रायल मोड में चलेगा। इसके बाद म.प्र. के स्थापना दिवस यानी एक नवंबर से इसे विधिवत लागू किया जाएगा। ई-अटेंडेंस के साथ सिस्टम में कर्मचारियों का वर्क भी री-असाइन किया जाएगा। बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम एक डिजिटल तकनीक है जो किसी व्यक्ति की जैविक विशेषताओं (जैसे फिंगरप्रिंट या चेहरे) का उपयोग करके उसकी उपस्थिति दर्ज करती है। 

सम्बंधित ख़बरें