नवीनतम
मंदसौर में बारिश का नया रिकॉर्ड
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. के मंदसौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 4 इंच (विभिन्न इलाकों में भारी) बारिश दर्ज की गई है। सोमवार दोपहर से जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो पिछले 24 घंटे तक जारी रहा। मल्हारगढ़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते बोरखेड़ी नाला उफान पर आ गया जिससे बाजारों और निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया।