उज्जैन में 18 सितंबर को युवा धर्म संसद 

उज्जैन में 18 सितंबर को युवा धर्म संसद 

इंदौर [महा मीडिया] 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत जी इस सप्ताह मालवा प्रांत के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे। सरसंघचालक 17 सितंबर को दोपहर में उज्जैन पहुंचेंगे। उसी दिन सायं काल वे महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।अगले दिन 18 सितंबर को उज्जैन में ही प्रातः 11:00 बजे सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे इंदौर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे। अगले दिन प्रातः वह इंदौर से प्रस्थान करेंगे। उज्जैन में 18 सितंबर 2026 को देवास रोड स्थित गीता भवन में 'युवा धर्म संसद' का आयोजन किया जा रहा है। 

 

सम्बंधित ख़बरें