अभियंता दिवस पर भोपाल में पांच इंजीनियर पुरस्कृत
भोपाल [ महामीडिया]
नया मार्ग रोडमैप तैयार करता है और भविष्य की आर्थिक गतिविधियों की संभावनाएं भी खोलता है। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में अभियंता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने प्रदेश में सीमेंट का उपयोग किए बिना सड़कें बनाने की पहल को सराहनीय बताया। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा अपने स्तर पर बजट जुटाकर सड़कें बनाने के निर्णय को अच्छा बताया । मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है, जो विकास कार्यों को आकार देती है। ‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ की अवधारणा पर आयोजित समारोह में पांच श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। इनमें मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार और राजा भोज पुरस्कार शामिल हैं।