पीथमपुर के इंडोरामा क्षेत्र में विस्फोट

पीथमपुर के इंडोरामा क्षेत्र में विस्फोट

इंदौर [महा मीडिया] 

पीथमपुर में आज मंगलवार सुबह फैक्ट्री के भीतर नाइट्रोजन गैस के रिसीवर टैंक में जोरदार धमाका हो गया है। सेक्टर-3 के इंडोरामा क्षेत्र स्थित मित्तल कंपनी में करीब 11 बजे हुए धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। अचानक हुए विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर बाहर की ओर भागे।हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। धमाके के तुरंत बाद साथी कर्मचारियों और राहत दल ने घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सागौर कुटी स्थित श्रीनाथ हॉस्पिटल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

सम्बंधित ख़बरें