सुप्रीम कोर्ट में भोपाल के रहवासी इलाकों की सुनवाई आज टली
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के रहवासी इलाकों में कारोबार के मामले में आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है। जस्टिस के अवकाश पर होने के कारण अब सुनवाई बाद में होगी हालांकि अभी तारीख तय नहीं है। भोपाल के रहवासी इलाकों में 62 हजार 500 प्रतिष्ठान हैं जिनको लेकर आज निर्णय आने की संभावना थी। नगर निगम भी अब तक की एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश कर चुका है। वहीं रहवासी सीलिंग की कार्रवाई को झूठी बताते हुए रिकॉर्ड पेश करेंगे।