भविष्य निधि संगठन का आधिकारिक व्हाट्सप्प चैनल
भोपाल [ महा मीडिया]
भविष्य निधि ने एक आधिकारिक व्हाट्सप्प चैनल शुरू किया है इससे सदस्य प्रोविडेंट फंड से जुड़ी जानकारी, स्कीम के अलर्ट और जरूरी घोषणाओं के बारे में अपडेट पा सकेंगे । यह कदम भविष्य निधि की अपनी सेवाओं तक डिजिटल पहुंच बढ़ाने का एक हिस्सा है। जैसे-जैसे यह सेवा शुरू होगी व्हाट्सप्प के द्वारा भविष्य निधि बैलेंस चेक करने हाल के ट्रांजैक्शन देखने और क्लेम को ट्रैक करने जैसी इंटरैक्टिव सेवाएं उपलब्ध होने की संभावना है ।