पितृपक्ष में भोपाल से गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा

पितृपक्ष में भोपाल से गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा

इंदौर [महामीडिया] 

पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा दी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति-गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी नंबर 01661/01662 दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप चलेगी।ट्रेन रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि पितृपक्ष के दौरान गया जाने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रा की पहले से योजना बनाएं और समय पर आरक्षण कराएं। 

सम्बंधित ख़बरें