सुप्रीम कोर्ट की नयी हिंदी सूचना सेवा
भोपाल [ महा मीडिया] हिंदी दिवस 14 सितंबर के मौके पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। यह सेवा शुरू में हिंदी में उपलब्ध होगी। कोर्ट की योजना इसे धीरे-धीरे दूसरी भारतीय भाषाओं में भी बढ़ाने की है। इस कदम का उद्देश्य अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों के नागरिकों को निर्णयों के बारे में संक्षिप्त जानकारी उनकी भाषाओं में उपलब्ध कराना है। सुप्रीम कोर्ट ने अब हिंदी में एक नई नागरिक सूचना सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत चुने हुए निर्णयों और आदेशों का आसान हिंदी सारांश उपलब्ध कराया जाएगा।