फिल्म राम बोला शीर्षक विवाद मे फंसी
जयपुर [ महा मीडिया] फिल्म राम बोला की घोषणा हो गयी है । फिल्म महाकवि तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित होगी लेकिन इसी दिन इसी टाइटल पर दूसरी फिल्म की भी घोषणा हो गई जिससे दो मेकर्स के बीच टाइटल का विवाद शुरू हो गया है। फिल्म 'राम बोला' फिल्म के शीर्षक को लेकर विवाद सामने आया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक ही विषय और समान शीर्षक पर दो अलग-अलग घोषणाएं हो गईं। इस मामले का निर्णय अब एसोसिएशन या अदालत के माध्यम से किया जाएगा।