मंदसौर सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत
जयपुर [ महा मीडिया] मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा गरोठ एंट्री गेट के पास उस समय हुआ जब एक ट्रक एक्सप्रेस वे पर प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार सवार चारों युवक गुरुग्राम से राजस्थान के बांसवाड़ा के पास स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चाचाकोटा जा रहे थे।हादसे में अरविंद पुत्र रोशनलाल निवासी सिकंदरपुर, गुरुग्राम, बिंदर पुत्र जगतसिंह निवासी नाथूपुर, गुरुग्राम और कैलाश निवासी अलवर (राजस्थान) की मौत हो गई।