भारत और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होगा
जयपुर [ महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होने की संभावना है। अभी न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों जैसे सिरेमिक, कालीन और ऑटो कंपोनेंट पर 10% तक शुल्क लगाता है जो अब समाप्त हो जाएगा।न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। भारत ने अपने संवेदनशील डेयरी और कृषि क्षेत्रों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें इस समझौते से सुरक्षित रखा है।दोनों देशों ने इस समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर किए थे।