स्विट्जरलैंड बार हादसे में 40 लोगों की मौत

स्विट्जरलैंड बार हादसे में 40 लोगों की मौत

मुंबई [महामीडिया] नए साल के पहले दिन स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना स्की रिजॉर्ट के एक लग्जरी बार में जोरदार धमाका हुआ।  धमाके का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने प्रभावित परिवारों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। यह विस्फोट नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के दौरान हुआ। बचाव और जांच की कोशिशों के चलते क्रांस-मोंटाना के ऊपर नो-फ्लाई जोन भी लगा दिया है। इस धमाके में 40 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 100 लोग जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित ख़बरें