अमेरिकी हमले से यमन में 68 लोग मरे

अमेरिकी हमले से यमन में 68 लोग मरे

मुंबई [महामीडिया] यमन के उत्तरी प्रांत सादा में आज सोमवार को अमेरिकी हमले में 68 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला अफ्रीकी प्रवासियों को रखने वाले एक डिटेंशन सेंटर पर किया गया। इस जेल में 115 कैदी थे जिनमें से 47 घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है।इस हमले की जो फुटेज जारी हुई है उसमें सादा के मलबे में पड़े कई शव दिखाई दे रहे हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें