
सोशल मीडिया धोखाधड़ी को रोकने के लिए बड़ा गठजोड़
भोपाल [महामीडिया] सोशल मीडिया धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारत में एक बड़ी पहल की गई है। इसके लिए नियामक सेबी ने डिजीलॉकर के साथ मिलकर गठजोड़ किया है। इस गठजोड़ का उद्देश्य सोशल मीडिया धोखाधड़ी को रोकना है। भारत में लंबे समय से सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी का काम चल रहा है। किसी को ध्यान में रखते हुए पिछले सप्ताह सेबी ने एक अलर्ट भी जारी किया था।