
भारत ने फ्रांस से 26 राफेल और मंगाये
मुंबई [महामीडिया] भारत और फ्रांस के साथ 24 राफेल मरीन विमानों की डील आज सोमवार को नई दिल्ली में संपन्न हो चुकी है। दोनों पक्षों ने आज हस्ताक्षर किए । इस डील के तहत भारत फ्रांस से भारत फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा। यह विमान परमाणु बम दागने की क्षमता से लैस होंगे। हथियारों की खरीद के मामले में यह फ्रांस के साथ भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील है।