तुर्किये में 6.2 तीव्रता का भूकंप

तुर्किये में 6.2 तीव्रता का भूकंप

नईदिल्ली [ महामीडिया] तुर्किये के इस्तांबुल में आज 6.2 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया। इसका केंद्र इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में था। भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। किसी के घायल होने या मरने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने कहा मैं अपने नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें