
म.प्र. के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भोपाल [महामीडिया] नौतपा की तपिश इस बार कमजोर दिख रही है। भीषण गर्मी की बजाय तेज आंधी और बारिश वाला मौसम है। रात में 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। मंगलवार को भी इंदौर-उज्जैन समेत 30 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।