देशभर में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती

देशभर में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती

नई दिल्ली (महामीडिया):  देश भर में शनि जयंती का पर्व बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने शनिदेव को सरसों का तेल, फूल, फल और काले कपड़े अर्पित किए। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, साथ ही कई स्थानों पर भंडारे और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 
यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, और इस दिन भक्तों द्वारा विशेष रूप से शनिदेव की पूजा करने का विधान है। शनि जयंती का विशेष महत्व है क्योंकि शनिदेव न्याय और कर्म के देवता माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता कहते हैं अर्थात यह व्यक्ति के उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं. जिन लोगों के कर्म अच्छे होते हैं उन्हें शनिदेव से डरने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होती है । 
 

सम्बंधित ख़बरें