नवीनतम
मप्र में इस बार भरपूर बारिश का अनुमान
भोपाल(महामीडिया): मध्य प्रदेश मई महीने में लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को मौसम विभाग नई दिल्ली ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश में इस बार औसत 106% यानी, 39 से 40 इंच तक बारिश हो सकती है। मध्य भारत और दक्षिणी हिस्से में 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक 8 से 10 दिन पहले हो सकती है। सोमवार-मंगलवार को मानसून महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में 15 दिन पहले ही पहुंच गया। यहां मानसून के आने की सामान्य तारीख 10 जून तक है। मानसून की रफ्तार अभी ठीक है। यही रफ्तार रहती है तो मध्यप्रदेश में मानसून 4 से 7 जून तक आ सकता है। इससे पहले अप्रैल में मानसूनी सीजन में 38 से 39 इंच बारिश होने की उम्मीद जताई गई थी।