अंडमान निकोबार द्वीप समूह का पर्यटन 

अंडमान निकोबार द्वीप समूह का पर्यटन 

नई दिल्ली [ महामीडिया] अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। यह समूह 572 द्वीपों से बना है, जिनमें से केवल 37 पर ही निवास है। अंडमान निकोबार की प्राकृतिक सुंदरता अद्वितीय है। यहाँ आप खूबसूरत समुद्र तट, हरे-भरे जंगल, और समृद्ध समुद्री जीवन देख सकते हैं। अंडमान निकोबार की संस्कृति विविध है, इसलिए इसे छोटा भारत के नाम से संबोधित किया जाता है। विभिन्न राज्यों से लोग आकर यहाँ बसे है, कुछ पश्चिम बंगाल से तो कुछ तमिलनाडु व केरल से। इस विविधता के कारण यहाँ हर तरह के त्योहारों को बड़ी ही उत्सुकता से मनाया जाता है। यहाँ की मुख्य संस्कृति से आए लोक गीत व लोकनृत्य अभी भी अपना वर्चस्व बनाए हुए है।आदिवासियों द्वारा हस्तशिल्प को यहाँ बहुत महत्व दिया गया है। अंडमान निकोबार का खान-पान भी यहाँ की संस्कृति के तरह विविध है। आपको यहाँ विभिन्न राज्यों के भोजन का मिश्रण मिलेगा। द्वीप-समूह होने के कारण यहाँ सी फूड काफी प्रचलित है। फिश करी, चिली करी, कुल्छे, चिकन टिक्का मसाला आदि बेहद लोकप्रिय हैं। सफ़ेद रेत पर अपने पैरों की छाप छोड़ते हुए जब आप बीच की तरफ बढ़ेंगे तो एक अनोखी-सी ताज़गी आप महसूस कर पाऐंगे। चारों तरफ से उष्णकटिबंधीय वनों ने इस द्वीप को घेरा हुआ है। इन वनों से हरियाली दौड़ कर यहाँ तक आती है और फिर जल में समा जाती है। वृक्षों का प्रतिबिंब लहराता हुआ दिखता है, जैसे आप पानी में हाथ लगाकर उसे हिलाते है, ठीक वैसे ही। स्कूबा डाईविंग, स्नॉरक्लिंग, सी वॉकिंग, गलास बोट राईड आदि,आपका परिचय रोमांचक जलीय जीवन से करवाऐंगे। ये अंडमान निकोबार द्वीप-समूह का राजधानी क्षेत्र है। यहाँ से बाकि शहरों के लिए आसानी से जाया जा सकता है। अंडमान निकोबार आकर्षक स्थल का ये हिस्सा वित्तीय, संस्कृति व अन्य क्रियाओं का केंद्र है। यहाँ आकर आप स्थानीय आदिवासी जनजातियों व यहाँ के इतिहास के बारे में जान पाऐंगे। यहाँ साल के किसी भी दिन आकर आप अपनी ज़िंदगी के कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें