रक्षाबंधन पर पुराने भोपाल की यातायात व्यवस्था में बदलाव

रक्षाबंधन पर पुराने भोपाल की यातायात व्यवस्था में बदलाव

भोपाल [महामीडिया] रक्षाबंधन पर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदी करने वालों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कोई भी चार पहिया वाहन जनकपुरी, जुमेराती, घोड़ा नक्कास चौराहा, आजाद मार्केट नहीं जा सकेंगे। करोंद, डीआइजी बंगला, सिंधी कॉलोनी, शाहजहांनाबाद की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन भोपाल टाकीज चौरहे से बाल विहार ग्राउण्ड में पार्क होंगे। रक्षाबंधन पर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदी करने वालों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारत टाकीज की ओर से बाजार में आने वाले सभी दो-पहिया वाहन सेन्ट्रल लायब्रेरी मैदान में पार्क होंगे। इसके अलावा संगम टॉकीज की ओर से सब्जी मण्डी होकर बाजार आने वाले चार पहिया और तीन पहिया वाहन सब्जी मण्डी में पार्क किए जाएंगे। लखेरापुरा, रंजन पेन कार्नर, इतवारा, मारवाड़ी रोड, हब्राहिमपुरा से किसी भी प्रकार के चार पहिया तीन पहिया वाहन चौक बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें