शेयर बाजार में आज भारी गिरावट

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट

मुंबई [महामीडिया] सेंसेक्स और निफ्टी आज शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चल रहे टैरिफ विवाद के बीच भारत के साथ किसी भी तरह की व्यापार वार्ता से इनकार कर दिया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 80,478.01 पर ओपन हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,550.40 के हाई और 79,775.84 के लो का स्तर छुआ। अंत में यह इंडेक्स 765.47 अंक यानी 0.95% टूटकर 79,857.79 पर बंद हुआ।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट लेते हुए 24,544.25 पर खुला। दिन के दौरान इस इंडेक्स ने 24,585.50 के हाई और 24,337.50 के लो रेंज में कारोबार किया था। अंत में निफ्टी 50 232.85 अंक यानी 0.95% टूटकर 24,363.30 पर बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें