लंदन में आज तीन विभूतियों को अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

लंदन में आज तीन विभूतियों को अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

भोपाल (महामीडिया) लंदन में परमाणु निरस्त्रीकरण और शांतिपूर्ण विश्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय मार्च आज 9 अगस्त को हो रहा है। इस कार्यक्रम में विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश देने के लिए आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेश, नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लंदन के हाइड पार्क में यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में तीन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आज जब पूरी दुनिया युद्ध की विभीषिका में जल रही है ऐसे समय में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सद्भाव एक ज्वलंत मुद्दा बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सद्भाव के पैरोंकारों को आज अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें