भाजपा नेता प्रभात झा का निधन

 भाजपा नेता प्रभात झा का निधन

भोपाल  [ महामीडिया ] भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रभात झा का आज सुबह निधन हो गया। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता  और पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में  तोमर ने कहा कि "प्रभात जी का निधन संगठन एवं समाज के साथ ही उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति है। प्रभात जी से उनके संबंध सदैव अत्यधिक आत्मीय एवं प्रगाढ़ रहे हैं। प्रदेश में संगठन के कार्य करते हुए हमेशा प्रभात जी के चर्चा एवं सलाह लेते रहते थे। तोमर ने कहा कि प्रभात जी लेखनी के धनी थे और उनके आलेख विचारोत्तेजक होते थे।"
तोमर ने राष्ट्र-सेवा में आजीवन समर्पित रहे कर्मठ व्यक्तित्व प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित देते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों समर्थकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

सम्बंधित ख़बरें