श्री धन्वंतरी दिवस पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं

श्री धन्वंतरी दिवस पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं

भोपाल [महामीडिया] आज धनतेरस पर्व के साथ-साथ श्री धन्वंतरि जयंती भी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने विश्व परिवार के समस्त लोगों को श्री धन्वंतरी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सुख, समृद्धि एवं चिकित्सा के देवता भगवान धन्वंतरि आप सभी को दीर्घायु जीवन, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें इसी मनोकामना के साथ हम सभी लोग मिलकर धनतेरस पर्व एवं श्री धन्वंतरि जयंती को उल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाएं जो कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक धरोहर है।

सम्बंधित ख़बरें