
भारतीय सोने का भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार
भोपाल [महामीडिया] भारत के सोने के भंडार ने पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में हुई है जब इस साल सोने की खरीदारी काफी धीमी रही है लेकिन वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी से भंडार का मूल्य स्वतः बढ़ गया। 10 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 3.595 अरब डॉलर बढ़कर 102.365 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह जानकारी विदेशी मुद्रा भंडार के ताज़ा डेटा में सामने आई है।