सेवानिवृत्त आईएएस संजय गुप्ता को सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी बनाया गया
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में करीब आठ माह बाद सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी की नियुक्ति हो गयी है । इस नियुक्ति की पिछले एक सप्ताह से चर्चा चल रही थी जिसके आदेश अब जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से प्राधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण प्रदेशभर में सहकारी समितियों के चुनाव प्रभावित हो रहे थे और हजारों फाइलें लंबित पड़ी थीं। सेवानिवृत्त आईएएस संजय गुप्ता को मध्य प्रदेश सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार वह अब प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव संबंधी प्रक्रिया का संचालन करेंगे।