सीएम यादव कल लाड़ली बहनों को जारी करेंगे 37वीं किस्त

सीएम यादव कल लाड़ली बहनों को जारी करेंगे 37वीं किस्त

भोपाल (महामीडिया):  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 14 जून को सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली पहुंचेंगे, जहां वे राज्य की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।
लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है। योजना के तहत हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और घरेलू जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें। 37वीं किस्त के तहत एक बार फिर 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को सीधे बैंक खातों में राशि प्राप्त होगी।
सरकार का मानना है कि इस योजना ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। नियमित सहायता मिलने से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
 

सम्बंधित ख़बरें