डीआरडीओ ने 'मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस' का सफल परीक्षण किया

डीआरडीओ ने 'मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस' का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली (महामीडिया): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल रोधी और मध्यम दूरी की पोत-रोधी क्षमता का प्रदर्शन करने वाले लगातार तीन सफल परीक्षणों के लिए बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इन परीक्षणों ने भारत को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल हमले रोकने में सक्षम विशिष्ट देशों के समूह में शामिल कर दिया है।

सिंह ने कहा कि डीआरडीओ ने विभिन्न प्रकार के खतरों के खिलाफ राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाली कई महत्वपूर्ण तकनीकों का सफल प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि उभरते मिसाइल खतरों से निपटने के लिए इन प्रणालियों को नवीनतम तकनीकों के साथ डिजाइन और विकसित किया गया है।
 

सम्बंधित ख़बरें