मुख्यमंत्री यादव ने व्यापार एवं निवेश मंच का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री यादव ने व्यापार एवं निवेश मंच का शुभारंभ किया

भोपाल [महा मीडिया] 

एमपी को वैश्विक निवेश और व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश मंच-2026” का आयोजन इंदौर के रेडिसन होटल में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। मंच पर लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योगपति, निर्यातक, व्यापारिक संगठन और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी शामिल हुए। आयोजन में 350 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है।

सम्बंधित ख़बरें