महाकाल लोक में होगा विश्व योग दिवस कार्यक्रम
भोपाल [ महामीडिया] विश्व योग दिवस पर इस बार उज्जैन में मुख्य आयोजन महाकाल महालोक में होगा। 21 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की तैयारियां जिला प्रशासन और महाकाल मंदिर समिति ने शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन आदि योगी भगवान शिव की नगरी है इसलिए इस बार का मुख्य कार्यक्रम श्री महाकाल महालोक में प्रस्तावित किया गया है।