नर्मदापुरम और सीहोर में आंधी और बारिश
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में मानसून से पहले प्री-मानसून जमकर बरस रहा है। नर्मदापुरम में आंधी के साथ बारिश हो रही है।तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिरने और मौसम में ठंडक आने की खबरें हैं। वहीं सीहोर में भी दोपहर से जमकर पानी बरस रहा है। सीहोर में प्री-मानसून की झमाझम बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।