नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक थर्मल कैमरे लगाए
भोपाल [ महामीडिया] नेपाल ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सटी भारत-नेपाल सीमा पर चीन निर्मित हाई-टेक थर्मल कैमरे और सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं जिससे वह चीनी इंटरनेट नेटवर्क की मदद से भारतीय क्षेत्र में 10 किलोमीटर अंदर तक की गतिविधियों पर नजर रखेगा। यह कदम भारत और नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद और चीन के बढ़ते तकनीकी प्रभाव को दर्शाता है। नेपाल ने सीमा पर अत्यधिक संवेदनशील चीनी थर्मल कैमरे लगाए हैं। यह कैमरे दिन के साथ-साथ रात के अंधेरे और कोहरे में भी साफ देखने में सक्षम हैं।