भोपाल में 70 अवैध दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया

भोपाल में 70 अवैध दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल के रायसेन रोड से 70 दुकानें और 42 झुग्गियां सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के लिए प्रशासन द्वारा हटाई गई हैं। यह कार्रवाई ग्लोबल स्किल पार्क के सामने पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती में की गई है। रायसेन रोड पर फोरलेन सड़क और ब्रिज बनाया जाना है जिसके लिए यह अतिक्रमण हटाया गया है। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई इस बेशकीमती जमीन की बाजार कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस दौरान ग्लोबल स्किल पार्क के सामने पिपलानी चमारन की लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती में अवैध रूप से बनी 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटा दी गईं है। 

सम्बंधित ख़बरें