हरिद्वार में एशिया के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

हरिद्वार में एशिया के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

भोपाल [ महामीडिया] धर्मनगरी हरिद्वार में आज बुधवार 5210 किलो वजनी पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसे ‘पारद ध्यान लिंगम’ नाम दिया गया है। यह एशिया के सबसे बड़े और सबसे भारी पारद शिवलिंगों में से एक है। इसमें 3333 किलो शुद्ध पारे का इस्तेमाल किया गया है। यह शिवलिंग हरिद्वार-दिल्ली स्टेट हाईवे पर भादराबाद टोल प्लाजा के पास स्थित श्री साई शिव गंगा धाम, शिर्डी साई बाबा मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है।आज बुधवार सुबह सूर्योदय के शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रों और विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा हुई। शिवलिंग की कुल ऊंचाई 4.5 फीट है। इसकी चौड़ाई करीब 1.5 फीट है। कुल वजन 5210 किलो है। इसमें 3333 किलो शुद्ध पारा है। पारा सामान्य रूप से तरल धातु माना जाता है इसलिए इसे स्थिर और ठोस आकार में तैयार करना इस की सबसे बड़ी चुनौती रहा।

सम्बंधित ख़बरें