ट्राई नेशन सीरीज : भारत ने अफगानिस्तान को 320 रन का टारगेट दिया
भोपाल [ महामीडिया] इंडिया-ए ने ट्राई नेशन सीरीज के करो या मरो मैच में अफगानिस्तान-ए को 320 रन का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए। जवाबी पारी में अफगानिस्तान-ए ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। कप्तान इमरान मीर और हसन इसाखिल क्रीज पर हैं।15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी 28 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश आर्या (58 रन), कुमार कुशाग्र (58 रन) और तिलक वर्मा (59 रन) के अर्धशतकों ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। अफगानिस्तान-ए की ओर से फरिदून दऊदजई और फरमनुल्लाह सफी ने 2-2 विकेट झटके।