उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बगावत
भोपाल [ महामीडिया] महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। छह सांसदों ने शिंदे गुट की शिवसेना में विलय के लिए बुधवार सुबह 9:30 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी भेजी है। चिट्ठी भेजने वाले सांसदों में नागेश पाटिल आष्टीकर और संजय दीना पाटिल का नाम शामिल है। इन संभावित बागी सांसदों की लिस्ट में नासिक के राजाभाऊ वाजे का भी नाम था लेकिन अब उनके बयान ने उद्धव गुट को बड़ी राहत दी है ।