आगरा सड़क हादसे में तीन लोग मरे

आगरा सड़क हादसे में तीन लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया] आगरा में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। एक कार में बीएससी के 7 छात्र सवार थे जबकि दूसरी कार में 8 लोग सवार थे जोकि हरिद्वार से लौट रहे थे। आज बुधवार सुबह यह हादसा आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र में कुणाल कॉलेज के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रों की अर्टिगा कार का टायर फटने से अनियंत्रित हो गई थी। मृतकों की पहचान धौलपुर जिले के ताशियो गांव निवासी रिंकू शर्मा (पुत्र राकेश शर्मा), मध्य प्रदेश के दतिया निवासी विवेक तिवारी (पुत्र हरिमोहन तिवारी) और मीना श्रीवास्तव (पत्नी अशोक श्रीवास्तव) के रूप में हुई है।

सम्बंधित ख़बरें