वनडे क्रिकेट : गिल का अर्धशतक, रोहित शर्मा आउट
भोपाल [महा मीडिया]
अफगानिस्तान के विरुद्ध दूसरे वनडे में भारत ने शुरुआती झटके के बाद अच्छी वापसी की है। ओपनर यशस्वी जायसवाल दूसरे ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 22 ओवर में 2 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। गिल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था।