नॉमिनी को लेकर सतर्कता की जरुरत

नॉमिनी को लेकर सतर्कता की जरुरत

भोपाल [ महामीडिया] अधिकांश लोग बैंक खाता खुलवाने, निवेश शुरू करने या बीमा पॉलिसी लेने के बाद जरूरी दस्तावेजों को दोबारा देखने की जरूरत महसूस नहीं करते। लेकिन एक छोटी सी जानकारी, जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, वह है नॉमिनी । यदि किसी खाते या निवेश में नॉमिनी दर्ज नहीं है या उसकी जानकारी पुरानी हो चुकी है, तो किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को धन प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त कानूनी प्रक्रियाओं और कागजी कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है।अच्छी बात यह है कि आज अधिकांश वित्तीय संस्थानों में नॉमिनी जोड़ने या अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है और यह प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकती है। किसी भी वित्तीय उत्पाद में जहां पैसा या निवेश जुड़ा हो वहां नॉमिनी का होना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बचत खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट और बैंक लॉकर जैसी सुविधाओं में नॉमिनी जोड़ा जा सकता है। कई बैंक अब एक से अधिक नॉमिनी जोड़ने की सुविधा भी देते हैं। खाताधारक चाहें तो राशि को अलग-अलग लोगों के बीच बांट सकते हैं या फिर वैकल्पिक नॉमिनी भी नियुक्त कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें