भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादन में साढ़े पंद्रह प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया] भारत का सालाना स्वदेशी रक्षा उत्पादन 2025-2026 में ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह 2024-2025 के ₹1.54 लाख करोड़ के मुकाबले 15.6% बढ़ा है। वहीं साल 2020-2021 (₹84,643 करोड़) के मुकाबले इसमें 110% का भारी उछाल आया है। वित्तीय वर्ष 2013-2014 में देश का स्वदेशी रक्षा उत्पादन ₹43,746 करोड़ था जो अब करीब चार गुना बढ़ चुका है। स्वदेशी रक्षा उत्पादन का अर्थ भारत द्वारा अपनी सैन्य आवश्यकताओं के लिए विदेशों पर निर्भरता कम करके देश में ही आधुनिक हथियारों, मिसाइलों और रक्षा उपकरणों का निर्माण करना है।