विदेशी सोलर लगवाने वालों को सब्सिडी नहीं मिलेगी
भोपाल [ महामीडिया] घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए म.प्र. में नियम बदल गए हैं। अब सब्सिडी का लाभ केवल भारत में निर्मित सोलर पैनल लगाने पर ही मिलेगा विदेशों में बने या पैनल लगाने वाले उपभोक्ता केंद्रीय सब्सिडी के पात्र नहीं होंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं से लिए जाने वाले प्रोसेसिंग, मीटर टेस्टिंग, तकनीकी निरीक्षण समेत करीब 4 हजार रुपए तक का शुल्क समाप्त कर दिया है।