मोदी ने G7 समिट में होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा उठाया
भोपाल [ महामीडिया]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G7 समिट में होर्मुज स्ट्रेट में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया है। इस दौरान मोदी ने कहा होर्मुज स्ट्रेट में कई भारतीय नागरिकों ने भी अपनी जान गंवाई है। वैश्विक समुद्री व्यापार के जरिए देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले समुद्री व्यापार में रुकावट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। सेशन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी उपस्थित थे और मोदी के पास ही बैठे थे। वहीं आज शाम 6:30 बजे मोदी-ट्रम्प की द्विपक्षीय बैठक होगी। भारत-अमेरिका के बीच निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।