भोपाल सहित म.प्र. के कई जिलों मे बारिश

भोपाल सहित म.प्र. के कई जिलों मे बारिश

भोपाल [ महामीडिया] 

भोपाल-सीहोर समेत कई जिलों में मंगलवार को भी तेज़ हवा और बारिश का दौर जारी रहा। सीधी में सबसे ज्यादा एक इंच के करीब पानी गिर गया। वहीं बैतूल, रीवा-सतना में आधा इंच या इससे ज्यादा बारिश हुई। रायसेन में दोपहर 2 बजे के बाद बादल घिर आए फिर पानी बरसा। मुलताई में करीब आधे घंटे बारिश हुई। सागर में दोपहर बाद मौसम बदला और हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। श्योपुर में शाम को मौसम ने करवट ली तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। मंडला में शाम 6 बजे के बाद हवाएं चलीं फिर बारिश होने लगी। ग्वालियर-छिंदवाड़ा समेत 8 जिलों में आंधी चली। सीहोर में आंधी की रफ्तार 61 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है। सागर, गुना, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई ।

सम्बंधित ख़बरें